केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लंदन में आयोजित WTM में यूके की पर्यटन मंत्री के साथ मिलकर ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ पैवेलियन का उद्घाटन किया

0
69

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लंदन में आयोजित ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट’ (WTM) 2026 में यूके की पर्यटन मंत्री और सांसद स्टेफ़नी पीकॉक के साथ मिलकर ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ पैवेलियन का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लिखा, “यह पैवेलियन वैश्विक पर्यटन समुदाय के सामने भारत की अद्भुत पर्यटन विविधता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और विश्व-स्तरीय यात्रा अनुभवों को प्रदर्शित करता है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए, भारत-UK पर्यटन सहयोग को मजबूत करने और नई साझेदारियां बनाने की दिशा में तत्पर हैं। इनक्रेडिबल इंडिया। उम्मीद से कहीं बढ़कर।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gssjodhpur

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here