मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नवा रायपुर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि लगभग 16 एकड़ में विकसित इस पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। ‘People for Peepal’ अभियान के माध्यम से जनभागीदारी और पौधों के संरक्षण को बढ़ावा देते हुए नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि विकसित भारत के संकल्प, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक यह पार्क भावी पीढ़ियों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण और प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



