नई दिल्ली : उत्तराखंड के सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की

0
86
नई दिल्ली : उत्तराखंड के सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को अवगत कराया कि नैनीताल में वर्तमान उच्च न्यायालय परिसर भौगोलिक चुनौतियों, भू-स्खलन की आशंका, बढ़ते यातायात दबाव एवं पार्किंग की समस्याओं से प्रभावित है। हल्द्वानी में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित परिसर के निर्माण से न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी द्वारा प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही का आश्वासन देने हेतु हार्दिक आभार!”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here