मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार में उद्योगों की स्थापना, निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक आधारभूत संरचना, निर्यात संवर्धन एवं डेटा सेंटर के विकास सहित छह महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ बिहार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहन राशि का पारदर्शी एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एस्क्रो अकाउंट की व्यवस्था, पटना में एकीकृत वाणिज्य भवन की स्थापना बिहार के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा निर्यात को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, बिहार में समर्पित डेटा सेंटर नीति तैयार करने और 100 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित करने की दिशा में प्रयास तेज करने पर भी चर्चा हुई।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



