मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर आज संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही, उन्होंने विगत 3 वर्षों में सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के प्रयासों की समीक्षा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत–विकसित राजस्थान’ के विजन को साकार करते हुए विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखना हमारा ध्येय है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



