भोपाल : सीएम यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांढुर्णा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की

0
72
भोपाल : सीएम यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांढुर्णा में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांढुर्णा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की और किसानों से संवाद किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रदेश में आयोजित हो रहे ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के क्रम में आज पांढुर्णा में किसान बंधुओं से आत्मीय संवाद किया।जिले में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे अन्नदाताओं की सहायता के लिए 4 बीआरसी सेंटर स्थापित किए गए हैं। यहां संचालित 38 सिंचाई परियोजनाओं से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है एवं दुधा जलाशय से 235 हेक्टेयर अतिरिक्त रबी सिंचाई क्षमता विकसित हुई है। चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से 2 हजार से अधिक पशुपालकों को घर पर ही चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत स्मार्ट फिश पार्लर स्थापित किया गया है और जिले की 21 मत्स्य सहकारी समितियां भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि जिले के किसानों को बेहतर तकनीक, प्रशिक्षण, सिंचाई सुविधाएं और अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #pasaypvtltd

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here