मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरुग्राम स्थित गुरुकमल भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “आज गुरुग्राम स्थित गुरुकमल भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक की। इस अवसर पर संगठन के साथियों से आत्मीय संवाद किया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का समर्पण और आपसी स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी साथियों के सहयोग और उत्साह से हम जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



