मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं। खेल के मैदान में अर्जित अनुभव युवाओं को जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना करने की प्रेरणा देते हैं। हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी मेहनत, समर्पण और खेल भावना से देश का गौरव बढ़ाते रहें, यही शुभकामनाएं हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



