केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और आईएसए अकादमी के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया

0
75
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और आईएसए अकादमी के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2026 के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और आईएसए अकादमी के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस अवसर पर जीसीसी शाइन और आईएसए अकादमी के माध्यम से वैश्विक सौर ऊर्जा क्षमताओं को सशक्त बनाने के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के प्रयासों पर प्रकाश डाला। इन पहलों के तहत एआई आधारित डिजिटल टूल्स, ज्ञान के आदान-प्रदान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और विशेष विशेषज्ञता को एकीकृत कर सीखने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, आईएसए के सदस्य देशों को आवश्यक ज्ञान, विशेषज्ञता और व्यावहारिक सहयोग उपलब्ध कराने तथा सौर ऊर्जा के विस्तार को गति देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर बल दिया। यह साझा प्रयास सतत ऊर्जा भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here