मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में बिहार फाउंडेशन की नव-निर्मित वेबसाइट एवं बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने ‘बिहार है तैयार’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की। सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार बिजनेस कनेक्ट का आयोजन फरवरी 2027 में होगा। बिहार में अब तक 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। फरवरी 2027 तक उद्योगों के लिए 20 हजार एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश-विदेश में रह रहे प्रवासी बिहारियों से अपील की कि वे अपने ज्ञान, कौशल, अनुभव और संसाधनों के माध्यम से बिहार के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि हमारी कर्मभूमि चाहे कहीं भी हो, लेकिन अपनी जन्मभूमि को संवारना हम सभी का दायित्व है। हमें मिलकर बिहार के गौरवशाली इतिहास और प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना है तथा बिहार को समृद्ध और विकसित बनाने में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन के देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने बिहार में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की और अपने-अपने देशों में बिहार की बदलती छवि का भी उल्लेख किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



