मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक और लोक कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी कलाकृतियों को देखा। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ये कलाकार जो ऐपन, कलमकारी, माता नी पछेड़ी, कावी, पिछवाई और वारली जैसी विविध कला शैलियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, ‘आर्टिस्ट्स-इन-रेसिडेंस’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति भवन में ठहरे हुए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने ‘विकसित भारत’ की थीम पर आधारित कलाकृतियां तैयार की हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



