मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत यूपी पुलिस में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार में यूपी के नौजवानों के लिए नियुक्ति-पत्र प्रदान करने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे अनवरत चलता रहेगा। पावन पर्व दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



