मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘जगमग दिवाली’ उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, रविन्द्र इन्द्राज, कपिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी प्यारी दिल्ली। पिछले साल कर्तव्य पथ पर दिल्ली ने भव्य दीपावली मनाई थी। इस बार कनॉट प्लेस में हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अद्भुत उत्सव सज रहा है। आज सेंट्रल पार्क में ‘जगमग दिवाली’ का शुभारंभ किया। महाआरती की गूंज, मेगा ड्रोन शो की भव्यता और भजनों पर झूमते हमारे युवा, यह सिर्फ दीपों का उत्सव नहीं, हमारी संस्कृति का गौरव है। यह दिल्ली की दिवाली है, हर दिल्लीवासी की दिवाली है! 6 और 7 नवंबर को आप सभी सपरिवार आइए। मिलकर दीप जलाएं, खुशियां बांटें और अपनी दिल्ली की दिवाली को यादगार बनाएं। प्रभु श्रीराम की कृपा से दिल्ली का हर घर खुशियों और मंगल के प्रकाश से जगमगाए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



