हरियाणा : सीएम सैनी ने चंडीगढ़ से विभिन्न 21 योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹4,470+ करोड़ की लाभ राशि हस्तांतरित की

0
68
हरियाणा : सीएम सैनी ने चंडीगढ़ से विभिन्न 21 योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹4,470+ करोड़ की लाभ राशि हस्तांतरित की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को धनतेरस पर चंडीगढ़ से विभिन्न 21 योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 4,470 करोड़ रुपए से अधिक की लाभ राशि हस्तांतरित की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त के तहत 10.59 लाख बहनों को 222.52 करोड़ रुपए, विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.26 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1,135.21 करोड़ रुपए, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 6.05 लाख बहनों को 24.25 करोड़ रुपए की सब्सिडी और दयालु योजना के तहत 5,429 परिवारों को 202.99 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता जारी की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इसके साथ ही ग्रामीण एवं शहरी विकास के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत राशि जारी की। मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल करने और कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सभी परिवारजनों को धनतेरस, दीपावली एवं आगामी पावन पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

News Source : Social Media

Image Source : X @cmohry

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here