मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को चित्रकूट में 81.17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले गुप्त गोदावरी फोरलेन मार्ग का भूमिपूजन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारे पर्व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान…दीपोत्सव के पावन पर्व पर आज चित्रकूट में ₹81.17 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले गुप्त गोदावरी फोरलेन मार्ग का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए। पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर दीपदान कर प्रदेश की निरंतर प्रगति और नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



