मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में संकटमोचन श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।। प्रभु श्री राम के आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के पावन उत्सव दीपावली के शुभ अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमानगढ़ी में ‘संकटमोचन’ श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। जय बजरंगबली।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



