देहरादून : सीएम धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

0
87
देहरादून : सीएम धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शासकीय आवास पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों को संस्था के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भारत स्काउट एवं गाइड युवाओं में अनुशासन, सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। पूर्ण विश्वास है कि भारत स्काउट एवं गाइड सेवा और समर्पण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में निरंतर योगदान देता रहेगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here