दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ 1984 के सिख नरसंहार से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की

0
100
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ 1984 के सिख नरसंहार से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ 1984 के सिख नरसंहार से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के साथ 1984 के सिख नरसंहार से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उनकी आपबीती सुनकर मन भीतर तक व्यथित हो उठा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “1984 का सिख नरसंहार कांग्रेस के शासन पर लगा वह कलंक है, जिसे न इतिहास भुला सकता है, न देश माफ कर सकता है। जिन परिवारों से उनके अपने छीन लिए गए, उन्हें न्याय के लिए भी दशकों तक संघर्ष करना पड़ा। कांग्रेस की सत्ता में निर्दोष सिखों का खून बहा और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकते रहे। इससे बड़ी राजनीतिक और नैतिक विफलता क्या हो सकती है? मैं इन परिवारों को विश्वास दिलाती हूं कि दिल्ली सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। अनेक आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और शेष पात्र परिवारों को भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी पुरी जी, विधायक श्री तरविंदर सिंह मारवाह जी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एच. एस. फूलका जी भी उपस्थित रहे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here