मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्यालय में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



