राइजिंग स्टार्स एशिया कप : भारत-ए टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर, रिंकू सिंह होंगे उपकप्तान

0
91
राइजिंग स्टार्स एशिया कप : भारत-ए टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर, रिंकू सिंह होंगे उपकप्तान

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए टीम में फेरबदल हुआ है। चोटों से परेशान रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को बताया कि वह फिलहाल 50 ओवर के क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहना चाहते। इसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह आयुष बडोनी को शामिल किया गया है। रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा, “रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि उन्हें 50 ओवर के फॉर्मेट में चयन के लिए विचार न किया जाए, क्योंकि वह अपनी मौजूदा चोटों से उबर रहे हैं। इसके चलते, उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए टीम से हटा दिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया है, जबकि पाटीदार की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है।”

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए की अपडेटेड टीम : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here