मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से उनके निवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विभाजन की विभीषिका से लेकर राष्ट्र निर्माण की यात्रा तक, आडवाणी जी का सार्वजनिक जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार और उसके प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण रहा है। ‘Nation First, Party Next, Self Last’ का उनका जीवन-दर्शन भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति और कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। दीपावली के पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NitinNabin
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



