मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दीपावली के पावन अवसर पर पटना के दीघा आशियाना रोड स्थित माँ महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सीएम चौधरी ने महादलित बस्ती में पहुंचकर लोगों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं एवं उपहार भेंट किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से भी अपील की कि वे आदिवासी, अनुसूचित जाति एवं अतिपिछड़े समाज के लोगों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाएं। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें समान रूप से सहभागी बनें।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



