मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर सिक्किम के नाथू ला सीमा के पास स्थित शेराथांग युद्ध स्मारक पर अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “आज दिवाली के पावन अवसर पर, सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक में हमारे अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसा कि कहा जाता है, ‘स्मारक जीवित लोगों के लिए होते हैं, मृतकों के लिए नहीं’ – ये हमें निरंतर प्रेरित करते हैं और हमारे भीतर राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाते हैं। कर्तव्य पथ पर दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को यह कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा, और हम उनके अदम्य साहस के सदैव ऋणी रहेंगे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, इस चुनौतीपूर्ण अग्रिम क्षेत्र में तैनात हमारे साहसी सैनिकों से मिलने और उनसे बातचीत करने का सौभाग्य भी मिला। हमारे जवान स्वयं ‘दीयों’ की तरह हैं, जो चुपचाप अंधेरे से लड़ रहे हैं और देश के हर घर तक सुरक्षा का प्रकाश पहुँचा रहे हैं। कठिन मौसम और दुर्गम इलाकों में भी, उनकी अटूट सतर्कता, असीम देशभक्ति और उच्च मनोबल हज़ारों दीयों से भी अधिक प्रखरता से चमकते हैं। मातृभूमि के सच्चे प्रहरियों के बीच दिवाली मनाना अत्यंत गर्व की बात है। सीमाओं पर तैनात हमारे सभी वीर सैनिकों और उनके परिवारों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ!”
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



