मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमएसीआईईईटी) का शिलान्यास किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एमएसीआईईईटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय प्रयोगशालाएँ, मार्गदर्शन और इन्क्यूबेशन की सुविधाएँ मिलेंगी। यह केंद्र युवाओं के विचारों को उद्यम और रोजगार में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ शासन और एनआईटी रायपुर की इस संयुक्त पहल से अनुसंधान, स्टार्टअप और कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



