मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पटना में छठ महापर्व की तैयारियों के बीच मंगलवार को पटना में दीघा के नासरीगंज घाट से गाय घाट तक स्टीमर से गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, वॉच टावर, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया तथा जानकारी प्राप्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तैयारियों को व्यापकता दी गई है। उन्होंने कहा कि अर्घ्य देने गंगा तट पर आने वाले प्रत्येक छठव्रती को सुरक्षित, स्वच्छ और सहज वातावरण मिले, इसके लिए बिहार सरकार एवं आमजन मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @NitinNabin
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



