मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत के कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव में गोसेवा की तथा भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक अशोक गोयल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि यह पावन पर्व आस्था, प्रकृति और समाज के बीच उस अटूट संबंध का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति और जीवनदर्शन को विशिष्ट बनाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गोसेवा में पुण्य है, प्रकृति में परमात्मा और श्रीकृष्ण की भक्ति में समस्त सृष्टि के कल्याण का भाव है। आज कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव में गोमाता की सेवा एवं भगवान श्रीकृष्ण की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति में गोसंरक्षण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोकमंगल के शाश्वत संदेश को जीवंत करता है। प्रभु गिरिराजधारी से समस्त समाज के सुख, समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



