मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 14वीं स्टेट प्रगति पोर्टल बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने 75 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि बैठक में गुरुग्राम ग्लोबल सिटी, श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, सोहना और खरखोदा की औद्योगिक परियोजनाओं सहित बिजली वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों की प्रगति जानी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने देरी करने वाले ठेकेदारों पर पेनल्टी और बार-बार लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeAssam
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



