मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति, गर्दनीबाग द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी मामनीय मुख्यमंत्री जी शामिल हुये और लोगों को प्रसाद वितरित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ बिहार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन तथा अनीसाबाद के साकेत विहार में भी श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। सीएम चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



