मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी किताब ‘द सेकेंड ऑर्बिट’ भेंट की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मुझे अपनी किताब ‘द सेकेंड ऑर्बिट’ भेंट की, जो साहस, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की एक अद्भुत यात्रा को दर्शाती है। उनकी यह असाधारण यात्रा अनगिनत युवाओं को निडर होकर सपने देखने, अपनी सीमाओं को पार करने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित करेगी कि भारत की पहुंच से बाहर कोई आसमान नहीं है। उनकी कहानी आने वाली पीढ़ी को ऊंचे लक्ष्य रखने, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने और असंभव लगने वाले सपनों को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करे!”
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



