उत्तराखंड : सीएम धामी ने टिहरी गढ़वाल के जौनपुर में 9वें जौनपुर महोत्सव में सहभागिता की

0
81
उत्तराखंड : सीएम धामी ने टिहरी गढ़वाल के जौनपुर में 9वें जौनपुर महोत्सव में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर में आयोजित 9वें जौनपुर महोत्सव में सहभागिता की और 52 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “जौनपुर, टिहरी गढ़वाल में 9वें जौनपुर महोत्सव में सहभागिता कर ₹52 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, किसानों एवं मातृशक्ति द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी कीं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, लोककला, लोकसंगीत और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और उत्पादों को पहचान एवं प्रोत्साहन देने का माध्यम बनते हैं। हमारी सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में केदारखंड एवं मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोक कलाकारों और पारंपरिक विधाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here