मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में भारतीय लीड-आईटी (इंडस्ट्री ट्रांजिशन के लिए लीडरशिप ग्रुप) की सदस्य कंपनियों और प्रोजेक्ट पार्टनर्स के साथ एक संवाद सत्र की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत और स्वीडन द्वारा 2019 में शुरू किया गया ‘लीड-आईटी’, भारी और कठिन उद्योगों में डीकार्बोनाइजेशन के उद्देश्य से काम करता है। इसमें 19 देश और 33 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें से 13 कंपनियां भारत की हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की लीड-आईटी के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया गया। इसमें कम कार्बन वाले औद्योगिक भविष्य के लिए प्रभावी साझेदारियां बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



