मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में वीरता पुरस्कार पोर्टल के नए और बेहतर संस्करण का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने लिखा, “रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में वीरता पुरस्कार पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) के नए और बेहतर संस्करण का शुभारंभ किया। यह समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म वीरता पुरस्कार विजेताओं के साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करता है, तथा उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखता है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस नए पोर्टल में नागरिकों के अनुकूल इंटरफेस और बेहतर पहुंच की सुविधा दी गई है। इसमें पुरस्कार विजेताओं, स्मारकों, संग्रहालयों, ‘वारपीडिया’ और ‘वीर गाथा’ जैसे इंटरैक्टिव सेक्शन शामिल हैं। इससे नागरिक, विशेष रूप से युवा, भारत की समृद्ध सैन्य विरासत के बारे में जान सकते हैं और देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



