मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सारण जिले के मांझी प्रखंड स्थित रामघाट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। रामघाट में 8.20 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री चौधरी ने इसे दोनों ओर स्थित पुलों तक विस्तारित कर और अधिक विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर रामघाट में राजकीय समारोह आयोजित करने की घोषणा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरा से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा को जोड़ने के लिए पीपा पुल के स्थान पर स्थायी पुल के निर्माण हेतु केंद्र सरकार से आग्रह भी किया। इससे पूर्व, सीएम सम्राट चौधरी ने मांझी स्थित स्व० दलन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में स्व० दलन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, कायाकल्प अभियान के तहत विकसित रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, आईएसएम एवं एस्ट्रोनॉमी-कम-रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



