दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भीकाजी कामा प्लेस में डीडीए की नई मल्टी-लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन किया

0
67
दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भीकाजी कामा प्लेस में डीडीए की नई मल्टी-लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज भीकाजी कामा प्लेस में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नई मल्टी-लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने कहा कि 40 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस पार्किंग में 432 कारों और 193 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह पार्किंग, इस व्यस्त कमर्शियल हब में सड़क किनारे लगने वाली भीड़ को कम करने में मदद करेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को निर्देश दिया गया है कि वे भीड़भाड़ वाले बाजारों और संस्थागत क्षेत्रों में ऐसी ही और सुविधाएं विकसित करने के लिए अन्य जगहों की पहचान करें।

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here