मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को एम्स मदुरै की प्रगति और कामकाज की वर्चुअल समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “एम्स मदुरै की प्रगति और कामकाज की वर्चुअल समीक्षा की। वहां चल रहे बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, पूर्ण रूप से ओपीडी सेवाओं को जल्द शुरू करने और संक्रामक रोग ब्लॉक को भी जल्द चालू करने का निर्देश दिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हमारी सरकार सभी के लिए किफायती, सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



