देहरादून : सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रतिभाग किया

0
96

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 में सहभागिता कर देश-विदेश में रह रहे प्रवासी भाई-बहनों के विचारों एवं सुझावों को सुना तथा प्रदेश की उपलब्धियों, नीतियों व विकास कार्यों पर अपने विचार रखे। हमारे प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं, जो अपनी संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं एवं लोक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। सभी प्रवासी भाइयों-बहनों से आग्रह है कि जब भी देवभूमि उत्तराखंड आएं, अपने गांव अवश्य जाएं और वहां कुछ समय जरूर बिताएं। अपनी जड़ों से जुड़े रहना हमारी पहचान और ताकत है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि आज प्रवासी भाई-बहन अपने गांवों को गोद लेकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। हमारा संकल्प प्रदेश के प्रत्येक गांव को विकास की धारा से जोड़ना है। इसी दिशा में गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। पूर्ण विश्वास है कि प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, सामर्थ्य और सहयोग से हम विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल, पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियालज, दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध लेखक, कवि एवं पद्मश्री प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव सुधांशु पंत, प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, चित्रांशी रावत, मंत्रीगण एवं विधायकगण एवं सम्मानित प्रवासी भाई-बहन उपस्थित रहे।”

News Source : Social Media

News Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here