मप्र : सीएम यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,831 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की

0
76

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। साथ ही, स्व-सहायता समूहों की बहनों के खातों में भी 200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बहनें केवल परिवार की ताकत ही नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास की भी मजबूत आधारशिला हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर बहन आर्थिक रूप से सशक्त हो और स्वावलंबी बने।

News Source : Social Media

News Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here