मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत शहर के खरवासा इलाके में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को कपड़ों के भंडारण वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
आपको बता दें, सूरत में हुई इस घटना से अलग, 7 नवंबर को अहमदाबाद-बावला रोड स्थित लीमैक कंपनी के प्लांट में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कंपनी की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी, जहां चॉकलेट बनाने का काम किया जाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद साणंद, बावला और अहमदाबाद से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि दमकल विभाग के अधिकारी ने की थी।
Image source: social media
News Source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



