IND vs NZ वनडे सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां वनडे मैच आज

0
94
IND vs NZ वनडे सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कल हैमिल्टन में

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां मैच आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। अब सीरीज के विजेता का फैसला पांचवें और आखिरी वनडे मैच पर निर्भर है। 4 मैचों के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे है, लेकिन न्यूजीलैंड आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ पर रोक सकता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांचवें वनडे मैच में भी श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर एक यादगार जीत अपने नाम करना चाहेंगे।

5वें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड : श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

5वें वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, टीम सीफर्ट, माइकल हे, क्रिस्टीयन क्लार्क, जैकब डफी, ब्रेट रैंडेल, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here