मप्र : सीएम यादव ने जबलपुर के मानस भवन में आयोजित ‘सफाई मित्र सम्मान समारोह’ में सहभागिता की

0
67
मप्र : सीएम यादव ने जबलपुर के मानस भवन में आयोजित 'सफाई मित्र सम्मान समारोह' में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर के मानस भवन में आयोजित ‘सफाई मित्र सम्मान समारोह’ में सहभागिता की और स्वच्छता के क्षेत्र में समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण में सफाई मित्रों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में संगमरमर के लिए प्रसिद्ध जबलपुर को नई पहचान मिली है और देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सफाई कर्मी भाई-बहनों को आज जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। स्वच्छता के प्रत्येक पैरामीटर पर जबलपुर ने अपनी नई पहचान बनाई है। जबलपुर नगर निगम को 182 सीएनजी व्हीकल्स मिलेंगे और गार्बेज कलेक्शन स्टेशन व इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए ₹75 करोड़ की राशि दी जाएगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here