भारत ने जीता मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

0
68
भारत ने जीता मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। मोहित उलवा ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 49 रन बनाकर मुश्किल में फंसी टीम को जीत तक पहुंचाया। 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। आर्यवीर ने 58 रन बनाए, जबकि कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन की पारी खेली। हालांकि, मध्यक्रम के लड़खड़ाने से भारत की स्थिति नाजुक हो गई और 252 रन पर आठवां विकेट गिरने के बाद टीम को बाकी दो विकेटों के साथ 86 रन बनाने थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐसे में मनल चौहान और मोहित उलवा के बीच नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी अहम साबित हुई। इस जोड़ी के टूटने के बाद भारत को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और केवल एक विकेट शेष था। अंतिम 12 गेंदों में भारत को 25 रन बनाने थे। मोहित ने 49वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 17 रन जुटाए। आखिरी ओवर में आठ रन की जरूरत थी; अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे और मोहित ने चौका जड़ दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने उस्मान खान के 107, अब्दुल कादिर के 80 और कप्तान फरहान यूसुफ के 63 रन की मदद से बड़ा स्कोर बनाया था। भारत की ओर से काव्य पटेल ने चार और वैंकटा ने तीन विकेट लिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here