मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और सोमालिया के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श बैठक 15 नवंबर 2026 को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के संयुक्त सचिव (WANA) और सोमालिया के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव ने की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में भारत-सोमालिया के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में इन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। व्यापार और निवेश, लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई), स्वास्थ्य और फार्मा, क्षमता निर्माण, आतंकवाद-रोधी प्रयासों और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को प्राथमिकता के रूप में चिह्नित किया गया। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



