मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री डॉ. मोहम्मद फरीद सालेह के साथ भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार परिषद की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत पूरकता और निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि मिस्र में 700 से अधिक पंजीकृत भारतीय कंपनियों की मौजूदगी हमारे बढ़ते व्यावसायिक संबंधों की गहराई को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के व्यवसायों से आग्रह किया कि वे अपनी मौजूदा साझेदारियों को मजबूत करें और विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कपड़ा तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशें।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



