केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमिपूजन किया

0
95
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमिपूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव लिमिटेड (एनएचईसी) मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमिपूजन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र भारत को उत्पादन से लेकर उद्योग तक आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। आज महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमिपूजन किया। 110 एकड़ में फैली यह इकाई चीनी मिल मशीनरी, सीबीजी और डेयरी संयंत्र बनाएगी, जिससे किसानों को गन्ने और दूध के हर उत्पाद का पूरा लाभ मिल सकेगा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, पुणे में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ भी किया और सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। देश के अनेक शहरों में शुरू हो चुकी ‘भारत टैक्सी’ चालकों को सम्मान, स्वाभिमान के साथ यात्रियों को भरोसेमंद व सुरक्षित आवागमन दे रही है। आज यहाँ से सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन हुआ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here