मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में माँ गोमती के तट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज लखनऊ में माँ गोमती के तट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची माताओं, बहनों और छठ व्रतियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की स्मारिका ‘सनेश’ का विमोचन और लोकगायिका ‘पद्म श्री’ श्रीमती मालिनी अवस्थी जी को सम्मानित भी किया। छठी मइया से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुखमय एवं मंगलमय हो। छठ महापर्व की आप सभी को हृदय से बधाई और इस आयोजन हेतु शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



