मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर के माध्यम से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को नमन करते हुए राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठव्रतियों की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएम सम्राट चौधरी लगातार घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे हैं। उनके निर्देश पर प्रशासन द्वारा घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



