मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को उन्नत तकनीकों के क्षेत्र में एक डेवलपर, इनोवेटर और वैश्विक लीडर बनाने का आह्वान किया है। रक्षा मंत्री रविवार को ‘गैर विनाशकारी मूल्यांकन एवं सहायक प्रौद्योगिकियों’ पर आयोजित 36वें वार्षिक सम्मेलन और एयरोस्पेस क्षेत्र में ‘गैर विनाशकारी परीक्षण’ पर 15वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी क्षमताओं, मजबूत गुणवत्ता आश्वासन और ‘नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग’ (एनडीटी) इकोसिस्टम में भरोसेमंद टेस्टिंग पर जोर देते हुए दोहराया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक रणनीतिक आवश्यकता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



