हरियाणा : सीएम सैनी ने जगाधरी में नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया

0
103
हरियाणा : सीएम सैनी ने जगाधरी में नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जगाधरी में नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 155 से बढ़ाकर 375 की जाएगी। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत यमुनानगर को 50 बसें मिलेंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से शहरों में वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा। यात्रियों को आरामदायक सफर और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही, ईंधन की बचत और लास्ट माइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इसी वित्त वर्ष में करनाल, रोहतक, पंचकूला, रेवाड़ी, अंबाला और हिसार में भी ई-बस डिपो तैयार किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य हर बड़े शहर में स्वच्छ और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here