मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में शहरी स्वामित्व योजना 1.0 एवं 2.0 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दुकानों के मालिकाना हक से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक माह के भीतर निपटारा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पात्र दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक दिलाने में कोई अनावश्यक देरी न हो। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर समयबद्ध तरीके से मामलों का समाधान सुनिश्चित करें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि पात्र लाभार्थियों को उनका वैध अधिकार मिले और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उन तक पहुंचे।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



