मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के गीता भवन में आयोजित ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ में स्वच्छता कर्मियों और सफाई मित्रों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ, लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “आज उज्जैन में आयोजित स्वच्छता मित्रों के सम्मेलन में स्वच्छता के सच्चे प्रहरियों को सम्मानित कर बधाई दी। धार्मिक नगरी उज्जैन ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हमारे स्वच्छता मित्रों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का परिणाम है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “उज्जैन में गीले कचरे से बिजली, मंदिरों के फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती व गुलाल तथा सूखे कचरे से ईंधन तैयार किया जा रहा है। 75 टन प्रतिदिन क्षमता का वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और नए गारबेज ट्रांसफर स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। उज्जैन को और स्वच्छ बनाने के लिए जल्द ही 40 नए सीएनजी वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर स्वच्छता मित्रों के साथ भोजन का आनंद लिया। जिले के सभी 3 हजार स्वच्छता कर्मियों को ₹5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



